जंगल में खून मिलने से सनसनी जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के डेमरी मकदूमपुर गाव के सिवान (जंगल) में मंगलवार की शाम में ग्रामीणों ने देखा कि एक जगह पर बहुत ज्यादा खून एकत्र है। खून को देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुँची सरायमीर पुलिस ने जांच पड़ताल कर मौके पर पड़े खून को थाने लाई। लोगों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं यह प्रतिबंधित जानवर का खून तो नहीं है ।जिसको लेकर तरह तरह के कयास लगाया जा रहा है। इस बात को लेकर क्षेत्र में जोरों पर चर्चा है कि पुलिस के कड़ाई करने के बाद भी जानवर काटे जा रहे है। क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है। इस संबंध में सरायमीर थाने का चार्ज संभाल रहे। एसएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताए है की अभी इसकी जांच चल रही है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देश पर कोई कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *