बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नेशनल हेराल्ड मामले में फैसला आने के बाद शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर गुरुवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन के नेतृत्व में शहर स्थित बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने नगर पालिका चौराहा के पास हिरासत में ले लिया।
रियाजुल हसन ने बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट का जो फैसला आया है वह कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ चलाए जा रहे राजनीतिक षड्यंत्र पर करारा प्रहार किया है। इस फैसले से यह सिद्ध हो गया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ वर्षों से चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था। आज कांग्रेसजनों ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च किया लेकिन पुलिस द्वारा इस शांतिपूर्ण विरोध को धक्का मुक्की करते हुए रोकने का प्रयास किया गया, जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार सच्चाई से डरती है और लोकतांत्रिक विरोध को दबाने पर उतारू है। कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की सारी कोशिशें विफल हो चुकी हैं। अब समय आ गया है कि मोदी, शाह सरकार देश से माफी मांगे। कांग्रेस डरने वाली नहीं है, हम सड़कों से लेकर संसद तक इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस पार्टी दो टूक शब्दों में स्पष्ट करती है कि लोकतंत्र, संविधान और न्यायपालिका पर विश्वास रखते हुए वह भाजपा की दमनकारी और झूठी राजनीति का हर स्तर पर मुकाबला करती रहेगी।
इस अवसर पर राहुल राय, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू मौर्या, मो. आमिर, मो. शाहिद ख़ान , गुलाब राय, मंतराज यादव, प्रमोद यादव, मुरारी राय, अफजल, कैप्टन अशोक वर्मा, सोनू, भोला सिंह, समीर अहमद, मुशीर अहमद, महताब आलम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *