अभियुक्त के मददगार को पुलिस ने दबोचा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेल्हरापट्टी में हुयी किशोरी मुन्नी हत्याकांड में शामिल अभियुक्त के मददगार पवन को पुलिस ने धर दबोचा। कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरापट्टी में गन्ने के खेत में मृतका का चप्पल व कुछ खून के निशान मिले और खोजने पर मृतका का शव ग्राम मंगूरगढ़ में गन्ने के खेत में मिला था। शरीर पर काफी चोट व घाव के निशान थे। उक्त मामले में वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुख्य अभियुक्त अजय निषाद को 20 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना और गिरफ्तार अभियुक्त के बयान व साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त पवन यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी सेल्हरापट्टी़ का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त पवन ने अभियुक्त अजय निषाद के साथ मृतका का शव छिपाने में उसकी मदद की थी। जिसे रविवार को बस स्टैण्ड अतरौलिया के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *