लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक द्रव्यों, पदार्थों व कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए देवगांव कोतवाली पुलिस ने खुम्भादेवरी के पास से एक किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
देवगांव कोतवाली पुलिस अपराधियों की तलाश खुम्भादेवरी पर मौजूद थी। इसी बीच मेहनाजपुर की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रामदुलार उर्फ गुड्डू पुत्र रामसरन निवासी ग्राम भरतीपुर थाना तरवां बताया। जामा तलाशी में उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम नाजायज गाजा बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी