तमंचा के साथ पुलिस ने एक को धर दबोचा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बिलरियागंज थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा के साथ धर दबोचा और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
थाना बिलरियागंज पुलिस ने मंगलवार शाम गोरिया नहर पुलिया जगजीवनपुर मार्ग से अवैध तमंचा लेकर घूम रहे मुस्तकीम पुत्र मुस्तफा निवासी वार्ड नम्बर एक अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस मिला। अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *