आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली जीयनपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई।
बीते 13 अप्रैल को थानाध्यक्ष बिलरियागज द्वारा अभियुक्त नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार, थाना जीयनपुर आदि 5 लोगों के विरूद्ध गिरोहबन्द एवं समाज विरोध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त नदीम की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रूपया का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पुरस्कार घोषित अभियुक्त नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर को खालिसपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर व एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव