अवैध शराब कारोबारियों पर चला पुलिस का डंडा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टमीडिया)। जनपद स्तर पर अवैध शराब कारोबार की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में विभिन्न थानों से कुल 278 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर अवैध शराब बिक्री व तस्करी से संबंधित कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों के 171 ईंट भट्ठों पर दबिश दी गई। शराब तस्करी व बिक्री से संबंधित 143 सम्भावित स्थानों पर दबिश दिया गया। इस दौरान 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 278 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *