अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर पुलिस ने रविवार की रात पति पत्नी समेत तीन वारंटी को गिफ्तार कर कोर्ट को सुपुर्द कर दिया। तीनों पर पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर बकायदा मेडिकल कराकर कोर्ट को सुपुर्द कर दिया।
सोहित राम पुत्र स्व.चंद्र राम एवं पत्नी रूप जी देवी सहित राम निवासी जमीन हरखोरी धनसुरापुर बीबीपुर को हिरासत में लेकर कोर्ट को सुपुर्द किया। इनके विरूद्ध धारा 424, 326 के तहत मुकदमा दर्ज है। वही पतिराम पुत्र लेढ़ा राम पर धारा 485अ, 325, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज था जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट को सुपुर्द कर दिया। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे ने बताया कि तीनों वारंटी को गिरफ्तार करके संबंधित कोर्ट को सौंप दिया गया है।
रिपोर्ट-फहद खान