तरवां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी त्यौहारों और चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने एसएसबी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया।
तरवां थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आगामी होली के त्योहार और चुनाव को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार सभी जगह बाजारों में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जवानों के साथ पैदल मार्च किया जा रहा है। उसी क्रम में तरवां परमानपुर बाजार होते हुए कबुतरा कम्हरिया बाजार में पैदल गश्त किया गया और लोगों से आगामी त्यौहार और चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-दीपक सिंह