मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश में सीएए लागू होते ही स्थानीय थाना क्षेत्र के इर्द-गिर्द का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने फोर्स के साथ फुटमार्च किया।
थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार अपने दलबल के साथ सीआईएसएफ फोर्स के साथ भारी भरकम संख्या में पूरे नगर में रूटमार्च किया। पुलिस के बूटों कि थपथपाहट सुन एक दूसरे से चर्चा करते नज़र आए। यह रूट मार्च स्थानीय थाने से चलकर नगर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए रोडवेज स्थित चौक पर समाप्त हुआ। स्थानीय थाने की पुलिस सहित खुफिया विभाग का ध्यान मुबारकपुर पर पूरी तरह से केंद्रित है। सोशल मीडिया, मोबाईल नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित विभाग कर रखा है। थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार मुबारकपुर के धर्मगुरु, सम्मानित लोगों के साथ रात्रि से ही बैठक कर संवाद स्थापित किया और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की थी।
बताते चलें कि 2019 में सीएए लागू होने से मुबारकपुर कस्बे में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों के ऊपर ईंट पत्थर चलाया गया था जिसमें सैकड़ो लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। उक्त कानून का आभास पहले ही प्रकट किया जा रहा था लेकिन चुनाव से ठीक पहले सरकार ने यह कानून लाकर चुनावी सरगर्मी के गर्म लोहे पर हथौड़ा मारने का कार्य किया है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव