सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, चोरी मामले की गहन जांच

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसासूर बाजार में स्थित एक किराना स्टोर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना अहरौला पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
भैसासूर गांव निवासी सर्वेश पाण्डेय की बाजार में स्थित पाण्डेय किराना स्टोर में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर लगभग 10 हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। दुकान मालिक द्वारा सुबह घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अहरौला ने दुकान का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *