अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ज्ञानवापी मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पुलिस काफी अलर्ट मोड पर दिखी। अतरौलिया में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार जुमे की नमाज को लेकर उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर प्रेमचंद मौर्य, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष सविंद्र राय पुलिस बल के साथ नगर में पैदल फुट मार्च कर क्षेत्र की सभी मस्जिदों व आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया।
जुमे की नमाज को देखते हुए सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस द्वारा छतों पर चढ़कर भी निगरानी की जा रही थी तो वहीं पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। उप जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या ने बताया कि ज्ञानवापी मामले में व्यास जी के तहखाना में नियमित पूजन अर्चन की अनुमति मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर लोगों से अपील की जा रही है तथा जुमे की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न करा दी गयी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है यदि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद