आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक अयाज अहमद खान द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संस्था के प्रबंधक नवाज अहमद खान, प्रधानाचार्य रेखा सिंह सहित शिक्षक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। इस दिन को गॉड गवर्नेंस डे के रूप में भी मनाया गया। छात्र, छात्राओं ने हिन्दी व अंग्रेजी निबंध लिखा। सर्वश्रेष्ठ रचना के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। स्व.वाजपेयी द्वारा लिखित कविता का पाठ भी किया गया।
संस्थापक प्रबंधक अयाज अहमद खान द्वारा स्व.वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनकी जीवनशैली, कार्यशैली व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का आह्वाहन भी किया गया। साथ ही क्रिसमस डे के अवसर पर एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संस्थापक प्रबंधक अयाज अहमद खान ने किया। कैंपस में छात्र डबल रोप ब्रिज, कमांडो नेट, स्पाइडर नेट, बॉडी जोर्ब, बाल कलेक्शन, लैडर क्लाइविंग, साफ्ट आर्चरी, डार्ट बोर्ड आदि खेलों में भाग लिया। श्री खान ने कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साहस, आत्म विश्वास और टीम वर्क की भावना को विकसित करना है।
रिपोर्ट-सुबास लाल