आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी मंडल मार्टीनगंज की बैठक सर्वाेदय महाविद्यालय परिसर में जिला महामंत्री मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुख्य रूप से 14 अगस्त को विभीषिका दिवस के रूप में मनाने के साथ 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल के सभी पदाधिकायियों ने संकल्प लिया कि घर-घर जाकर के लोगों को सरकार की नीतियों, उसकी सफलता और जनता के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों को बताएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सभी नीतियों का कैसे समाज की अंतिम इकाई तक लाभ पहुंचे, इस पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास राय ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अशोक सिंह सूर्य प्रकाश सिंह, रिंकल, प्रवीण सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, सुधीर यादव, गौरव राय, मुन्ना राय, आशीष आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल