पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शहर के पहाड़पुर स्थित निस्वा इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। तीन वर्गों में जूनियर, यूथ, सीनियर के बीच हुई इस प्रतियोगिता में जिले भर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रवेश यादव, आदित्य सरोज और शाकिर ने क्रमशः चौंपियन ऑफ चौंपियन का खिताब अपने नाम हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजते हुए संस्था अध्यक्ष तारिक ख्वाजा एवं सचिव आरिफ खान ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष ने कहा कि विजेता ऐसे ही प्रयास करते रहे तो जिले में ही नहीं देश भर में नाम रोशन करेंगे। सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन आगरा में होने वाली पंजा कुश्ती में हो चुका है। वही मुख्य निर्णायक उत्कर्ष सिंह, अहमद ओमेश खान, राकेन्दर, हसन शफीक, अतिथियों में मोहम्मद असलम, चंद प्रकाश, अजय आर्य आदि रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *