दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला पैरा ओलंपिक संघ द्वारा अंतर्जनपदीय ओपन बालक बालिका 32000 प्राइज मनी दौड़ प्रतियोगिता, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान तथा 100 मीटर ट्राई साइकिल रेस का प्रथम आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, अराजीबाग में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल मिश्रा ने फीता काटकर किया। 100 मीटर बालक में संगम साहनी मऊ ने प्रथम, अल्ताफ जावेद आजमगढ़, राहुल कन्नौजिया तृतीय व राजन यादव आजमगढ़, गोबिन्द पाल आजमगढ़ ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालक में शिवसागर जौनपुर, अमरजीत राजभर गाजीपुर द्वितीय, प्रेमचंद मऊ तृतीय तथा विवेक सिंह व गौड़ आजमगढ़ ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालिका में किरण वर्मा आजमगढ़ प्रथम, मनसा चौहान मऊ द्वितीय, संध्या यादव बलिया तृतीय और सरिता राजभर गाजीपुर तथा ज्योति राजभर बलिया ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस में आशिफ प्रथम, राहुल निषाद द्वितीय, बबलू गौड़ तृतीय तथा अनिल कुमार व प्रमोद उपाध्याय ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर बालक में राजपाल भारद्वाज मऊ प्रथम, बृजेश पटेल आजमगढ़ द्वितीय, सोनू यादव गाजीपुर तृतीय व उमेश कश्यप बलिया सतीश चौहान बलिया कुलदीप यादव अंबेडकर नगर आकाश यादव आजमगढ़ राधेश्याम यादव ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी 5000 मीटर, आंख से दिव्यांग पैरा नेशनल खिलाड़ी आबू सैबा आजमगढ़, 100 मीटर दौड़ हाथ से दिव्यांग अल्ताफ जावेद आजमगढ़, 200 मीटर आंख से दिव्यांग शहजाद आजमगढ़, तैराकी 100 मीटर हाथ से दिव्यांग किशन देव सिंह आजमगढ़, नीलेश यादव बैडमिंटन हाथ से दिव्यांग आजमगढ़, मनोज मौर्या गोला पैर से दिव्यांग आजमगढ़ ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *