जनपद न्यायालय परिसर में किया गया पौधरोपण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया।
जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि हर वर्ष 5 जून का दिन विश्वभर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हर साल पर्यावरण दिवस की थीम भी तय की जाती है। इस बार की थीम है- “सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन” यानी प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण की समस्या का समाधान। इसका उद्देश्य प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रभारी सचिव ने बताया कि पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है। जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है। इस अवसर पर संजीव शुक्ला, जनपद न्यायाधीश जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *