बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव मुबारकपुर में शिक्षक सम्मान समारोह एवं तारामण्डल तथा आईसीटी लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने किया। उन्होंने कहा निश्चित रूप से शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर इस विद्यालय को अत्यधिक आधुनिक शिक्षा तकनीक से जोड़ने का काम किया गया है। इस तरह का तारामंडल एवं आईसीटी लैब से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि यह विद्यालय टेक्निकल शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। प्राथमिक शिक्षा को ऐसे ही अत्यधिक तकनीक से जोड़ने की जरूरत है जिससे यहां के बच्चे भी कॉन्वेंट स्कूलों की तरह से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला है। हमें ग्रामीण बच्चों को सर्वांगीण विकास की शिक्षा देने की जरूरत है। खण्डशिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मौर्य ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष एवं राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस विद्यालय की 9 छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक 48000 रुपए की छात्रवृत्ति छात्रों ने प्राप्त की। इस छात्रवृति की बदौलत छात्रों ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद कुमार एवं देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर निखिल सिंह, शैलेश सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, विनोद मौर्य, प्रवीण मिश्रा, सुधीर पांडे आदि उपस्थित है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह