लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम पंचायत सिधौना एक बड़ा गांव है जहां विगत कई सालों से सफाई कर्मी नहीं है। सिधौना गांव और सिधौना बाजार में आयेदिन कूड़ो का अंबार लगा रहता है। जिससे गांव के नाले रह-रह कर जाम हो जाते हैं और नाले का पानी रोड पर आ जाता है। आने-जाने वालों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही हालत सिधौना बाजार की है जहां कूड़ो का अंबार लगा हुआ है। बरसात के मौसम में तो कूड़े जगह-जगह बिखर जाते हैं।
बाजार में शिवा शिव मंदिर स्थल के बगल में कई सालों से कूड़ा जमा होता जा रहा है जिससे बरसात में मंदिर के चारों तरफ कूड़ा जमा हो जाता है। सड़न की वजह से बदबू आती हैं जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ग्राम सभा सिधौना में सिद्धेश्वरी माता का प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर भी है जहां मंदिर के चारों तरफ प्रतिदिन साफ सफाई की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन सफाई कर्मी नहीं रहने से सुचारू रूप से मंदिर परिसर की साफ सफाई नहीं हो पाता है। इस विषय पर कई बार शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जनहित को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन का ध्यान पुनः इस विषय पर आकृष्ट कराया जा रहा है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो सके।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद