अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर बाजार के समीप नेशनल हाईवे 233 पर पिकअप, ब्रेजा तथा एक कार की आपसी टक्कर में श्रद्धालु सहित नौ लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की दोपहर एक बजे गोविंद दशमी का स्नान कर वापस लौट रहे एक पिकअप पर लगभग आधा दर्जन श्रद्धालु अपने घर मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र को जा रहे थे। नेशनल हाईवे 233 कमरुद्दीनपुर के समीप जैसे ही इनकी पिकअप पहुंची कि वहां एनएचआई द्वारा रूट डायवर्जन किया गया था, जिसकी वजह से गाड़ियां अपने रांग साइट चलने को मजबूर थी। सामने से आ रही एक ब्रेजा कार जो पिकअप को एक कार के ओवरटेक करने के चक्कर में ब्रेजा पहले कार को टक्कर मारी फिर सामने आ रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में टकरा गई। ब्रेजा और पिकअप का टक्कर इतना जोरदार था कि पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढं गया। पिकअप में सवार श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह पहुंच गए, स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अतरौलिया स्थित 100 शैय्या हॉस्पिटल लाया गया। घायलों में मुनिया 45 वर्ष पत्नी दीपचंद, राजकुमारी 45 वर्ष पत्नी भीम, फूलमती 40 वर्ष पत्नी कृष्णा राजभर, कुसमी 42 वर्ष पत्नी राम नयन तथा रवि प्रकाश 17 वर्ष पुत्र मुन्ना, निवासी कोपागंज मऊ शामिल हैं। ब्रेजा सवार संदीप 40 वर्ष पुत्र हरिराम तथा उनकी पत्नी डिंपल 35 वर्ष भी घायल हो गयी। वहीं कार में सवार कपिल देव त्यागी निवासी कप्तानगंज को भी मामूली चोट लगी। घायलों में मुनिया, राजकुमारी, फूलमती, कुसमी, की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद