निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के महर्षि दत्तात्रेय स्कूल, गौसपुर की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता हेतु भौतिक सत्यापन का कार्य सीबीएसई द्वारा चयनित सदस्यों रोहित कुमार सिंह और जगत नारायण उपाध्याय ने देर शाम तक संपन्न कराया। सत्यापन में विद्यालय को 99.9 प्रतिशत सीबीएसई मानकों के अनुरूप पाया गया, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, खेल सुविधाएं और सुरक्षा मानक प्रमुख थे।
इस प्रकार, विद्यालय की सीबीएसई संबद्धता हेतु भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। सीबीएसई के एफिलिएशन बाइलॉज़ 2021 के अनुसार, यह सत्यापन संबद्धता प्रदान करने की अंतिम चरण है, जिसमें विद्यालय ने कक्षा एक से 12 तक की सुविधाओं को पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया है। विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा ‘लालू’ ने बताया कि सीबीएसई मानकों के अनुरूप विद्यालय को तैयार करने के लिए सभी आवश्यक कार्य, कक्षाएं एवं प्रयोगशालाएं (जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान और मैथ लैब, कंप्यूटर लैब शामिल हैं) विकसित की गईं, ताकि संबद्धता प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। परिणाम स्वरूप इच्छानुकूल सफलता प्राप्त हुई।
उन्होंने प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को उनके सहयोग एवं समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। प्रबंधक ने बताया कि सीबीएसई संबद्धता प्राप्त होने पर विद्यालय 500 से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा तथा विभिन्न को-करिकुलर गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र