फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नव्य भव्य मंदिर 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर फूलपुर नगर में प्रभु श्रीराम शोभा यात्रा पूर्व सांसद नीलम सोनकर के नेतृत्व में निकाली गयी। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा फूलपुर नगर गूंज उठा।
फूलपुर नगर के गढ़वा मंदिर से प्रभु श्रीराम का रथ सज धजकर निकाली। रथ पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की मनमोहक झांकी को नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। यात्रा के साथ जिला प्रचारक बिनय, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, जिलामंत्री दिलीप सिंह बघेल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा कैफी आज़मी रोड, पुरानी मिर्चा मंडी, भेली मंडी, फूलपुर मेन बाजार, शनीचर बाजार, मंगल बाजार, रोडवेज, शंकर तिराहा आदि जगहों पर घुमाया गया। छत के ऊपर से महिलाओं ने फूल की वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। पूर्व सांसद सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा पर सभी लोग अपने अपने घरों पर रहकर उत्सव मनायंे और घर पर दीप प्रज्वलित करें। उस दिन मंदिरों और अपने घरों पर सुन्दर कांड का पाठ अवश्य करें। इस अवसर पर राहुल, अमित, विवेक विश्वकर्मा, सुमित अग्रहरि, शनि, सौरभ, विशाल नगर अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय