फूलन सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठायी मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरापट्टी गांव के ग्रामीणों ने नाबालिग की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को मेहता पार्क में धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरापट्टी गांव में नाबालिक बच्ची की आबरू लूटने के बाद की गयी हत्या में दो लोगों को पकड़ लिया गया। लेकिन हरिकेश, दीपक निषाद सालू उर्फ धीरेन्द्र निषाद आदि को जान बूझकर राजनैतिक दबाव में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय। मृतक परिवार को 25 लाख रुपया मुआवजा व नौकरी दिया जाय।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *