सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) गोबंश मे तेजी से फैल रही लम्पी बीमारी से बचाव के तहत ग्राम खानपुर, कोरौली खुर्द, मिर्जापुर में पशुचिकित्सालय मिर्जापुर, सरायमीर के डाक्टरों व स्टाफ की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया।
पशु चिकित्सालय मिर्जापुर के डाक्टरों की टीम ने खानपुर, कोरौली खूर्द, अचलपुर, कनैथा, खानकाह, पूनापोखर आदि ग्रामों में लम्पी बीमारी से बचाव के लिए 500 जानवरो का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण टीम में डा. राघेवेन्द्र यादव उप मुख्य चिकत्साधिकारी मिर्जापुर, डा. सर्वेन्द्र गुप्ता पशु चिकित्साधिकारी सरायमीर, डा. रूस्तम अली, साजिद उमर खान, मंसूर अहमद, अनिल कुमार, संजय प्रजापति, राम कुमार आदि अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें टीकरण में मौजूद रहे। उप मुख्य चिकत्साधिकारी मिर्जापुर ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए दो हज़ार जानवरों का टीका करण किया जा चुका है।
रिपोर्ट-अबुबशर आजमी