ठंढ से ठिठुरे लोग, नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। घने कोहरे के चलते जहां आवागमन प्रभावित है वहीं ठंढ बढ़ने से लोग ठिठुरते रहे। किसान पशु सभी बेहाल दिखे। प्रशासन द्वारा कही भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। विभाग कागजों मे ही गर्मी दे रहा है।
ठंढ से सबसे अधिक परेशानी किसानों को फसल सिचाई में हो रही है। पशु भी बेहाल हैं। गुरुवार को भी पूरे दिन घने कोहरे छाये रहे। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। चट्टी चौराहे पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। अलाव के अभाव में यात्री ठिठुरते रहे। कस्बे के निजामाबाद, रुदरी, सोनवारा मोढ, शंकरपुर चेकपोस्ट, ऊजीगोदाम, शहीदवारा, कोटिला मोतीगंज, बेलइसा बाजार, सब्जी मंडी आदि कहीं भी प्रमुख स्थानांे पर अलाव नहीं जल सके। नागरिकों ने अलाव जलाने की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *