विश्व हृदय दिवस पर लोगों को किया गया जागरुक

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हृदय रोग और हृदय रोगों के प्रबंधन के लिए इसके निवारक उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया। हृदय रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके वैश्विक प्रभाव को नकारने के लिए उन्हें कैसे नियंत्रित किया जाय इसपर भी चर्चा की गई।

शुक्रवार को राजा जय लाल सिंह 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर यश के धु्रव के नेतृत्व में विश्व हार्ट दिवस मनाया गया, जिसमें आए हुए लोगों को दिल या दिल से होने वाली अन्य बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर यश के ध्रुव ने बताया कि विश्व हृदय दिवस, हृदय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ हृदय आदतों को बढ़ावा देने के लिए 29 सितंबर को आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। विश्व हृदय दिवस के लिए इस वर्ष की थीम ष् दिल का उपयोग करें, दिल को जानें इससे हमें स्वस्थ हृदय के महत्व के बारे में बात करने में मदद मिलती है।
हृदय रोग और हृदय रोगों के प्रबंधन के लिए इसके निवारक उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके यह दिन मनाया जाता है। हृदय रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके वैश्विक प्रभाव को नकारने के लिए उन्हें कैसे नियंत्रित किया जाए इसपर भी चर्चा की गई। इस मौके पर डॉक्टर उमेश गुलाटी, हमीर सिंह, नर्स पुष्पा गुप्ता, दीपा यादव, संजय मिश्रा, सुभाष चंद्र पांडे, प्रदीप यादव, नरेंद्र सिंह फार्मासिस्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *