सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हुए भावविभोर

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अम्बारी स्थित श्रीमती भगवंती देवी राजकीय बालिका इंटर कालेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं छात्र समागम समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर, प्रिंसिपल डॉ.गायत्री और सर्वेश्वर पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप, दीप और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, लोक गीत, डांस, डांडिया नृत्य, योग पर आधारित योग और नाटक आदि की प्रस्तुति दी गयी। डांडिया नृत्य और योग पर आधारित योग की प्रस्तुति देख लोग भाव विभोर हो गए। इसके बाद मुख्यातिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं खेल बच्चों के विकास के लिए जरूरी है। शिक्षा से ही संस्कार और नैतिकता का विकास होता है। अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल डॉ.गायत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर निशा रानी, दीपिका पाल, संगीता यादव, खुशबू, अल्पना, सन्तोष प्रजापति, अमीरुल्लाह, श्रद्धा सिंह, बबिता यादव आदि उपस्थित रहीं। संचालन जीनत अमान ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *