फ़ूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के प्रसिद्ध गांव मेज़वा में बुधवार को कैफ़ी आजमी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर कैंपस में अपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर एवं वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 400 लाभार्थियों ने लाभ लिया। इस मौके पर डॉ.अनुपमा सिंह (स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ.अलंकार तिवारी (एंडोक्राइन योर मेटाबॉलिज्म विशेषज्ञ) डॉ.हर्ष सिंह (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) सीएचसी फूलपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएस यादव, और डॉ.अजीम, शहनाज और उनकी पूरी टीम और मिजवां वेलफेयर सोसायटी के मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी और कंप्यूटर सेंटर, मनोज प्रजापति, पंकज, जयकिशन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय