जलजमाव के कारण लोग बेहाल, अधिकारी व कर्मचारी मौन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के कस्बा लालगंज में आर्य नगर एवं दीनदयाल नगर में जलजमाव के कारण लोग बेहाल हैं और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी चैन की बंसी बजा रहे हैं।
लालगंज कस्बा के समीप आजमगढ़ वाराणसी मार्ग के आर्य नगर एवं दीनदयाल नगर में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण जलजमाव से लोग बेहाल हैं। बच्चे बूढ़े दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन इसी रास्ते से होकर गुजर रहे हैं। 3 जुलाई से विद्यालय भी खुल रहे हैं और सैकड़ों बच्चों का आवागमन भी पैदल इसी मार्ग से होता रहता है। जलजमाव इस कदर है कि दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन एवं बड़ी गाड़ियां जब इस जलजमाव से गुजर रहे हैं पैदल चालक पूरी तरह से इस गंदे नाले के पानी एवं बरसात के पानी में नहाने को मजबूर हैं। पूर्व में कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है परंतु समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। पूर्व में आर्य नगर एवं दीनदयाल नगर टाउन एरिया में सम्मिलित नहीं था परंतु टाउन एरिया में सम्मिलित होने के बाद अभी तक जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। पिच मार्ग के पूरब एवं पश्चिम पटरी पर दुकानदार जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण दिन भर बैठे रहते हैं उनकी दुकानदारी नहीं हो पाती है। स्थानीय निवासी केशव मौर्य, जगदीश सोनी, राजपति मौर्या, चंद्रदेव मिश्रा, रामसेवक गिरी, रामचंद्र मिश्रा, लक्ष्मी कनौजिया, अंसार अहमद, विनोद मद्धेशिया, सुजीत गुप्ता, संजय राय आदि ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द जल जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *