कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई सामूहिक हत्या के विरोध में आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर नत्थनपट्टी बाजार में सोमवार की शाम को लोगों ने आक्रोश प्रकट कर पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्थानीय जितेंद्र दुबे ने कहा कि यह हमला मानवता पर हमला है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्षेत्र के कई ग्रामीण भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि आतंकवादियों का यह कृत्य मानवता के खिलाफ है। लोगों ने पर्यटकों की हत्या का विरोध करते हुए भारत सरकार से इस अमानवीय कृत्य का बदला लेने व आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सूर्यक्रांत त्रिपाठी, रमाकांत मिश्रा, महेंद्र दुबे, जितेन्द्र दुबे, रुद्र प्रताप सिंह, नितिन तिवारी, सहित अन्य लोगों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
रिपोर्ट-विजय कुमार