संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के उप कार्यालय पेंडरा में लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। लालगंज जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने पेंडरा में भाजपा के उप कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि हम आप सभी लोगों का कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सभी चलाए गए कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है जनता के बीच में हम लोग जाकर ग्रामीणों को सही बात से अवगत कराएं। यह भी देखने की जरूरत है कि सभी कल्याणकारी योजनाएं गांव में पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों से शिकायत मिली है कि ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा पात्र व्यक्तियों को लाभ देने में हीला हवाली की जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है। इस अवसर पर सरायमीर मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, मीडिया प्रभारी संदीप अस्थाना, राकेश राय, चंद्रेश गुप्ता, कृष्णकांत पाठक, अखिलेश जायसवाल, दुर्गा प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, महमुदुल हसन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव