आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्रेच आफ मजिस्ट्रेट के आवास गढ़वल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री के पूर्व पीआरओ खड़ग बहादुर सिंह एवं मुख्य अतिथि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि डॉ.प्रमोद वाचस्पति रहे।
ब्रेच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पीआरओ खड़क बहादुर सिंह एवं मुख्य अतिथि डॉ.प्रमोद वाचस्पति एवं साहित्यकार संजय कुमार पांडेय को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ.प्रमोद वाचस्पति ने अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाबू अखिलेश सिंह ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं। ब्रेच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने कहा कि आप सभी लोगों ने जो मेरे घर पर अपना अमूल्य समय दिया है मैं आपका स्वागत करता हूं। श्री सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व पीआरओ खड़ग बहादुर सिंह ने कहा कि अखिलेश सिंह ने जो यह कार्यक्रम कराया है बहुत ही सराहनीय है। समाजसेवी सौरव सिंह ने प्रांत परियोजना प्रमुख धर्म जागरण समन्वय गोरक्ष प्रांत के अशोक सिंह एवं प्रबंधक प्रदीप राय प्रबंधक अनिल सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार