कैंडिल मार्च निकाल पेंशनरों ने जताया विरोध

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 8वें वेतन आयोग में केन्द्र सरकार द्वारा जारी टर्म आफ रेफरेन्स में पेंशनरों को पेंशनरी सुविधा से वंचित किए जाने के विरोध में सेवा निवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों द्वारा अम्बेडकर पार्क में आम सभा की गयी।
धरना को सम्बोधित करते हुए इन्द्रासन सिंह, सूर्यदेव मिश्र, इफ्तेखार खान काशीपुरी व उदयराज यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) के संकल्प पत्र में तीन नवम्बर को देखते हुए देश भर के पेंशनरों में रोष एवं निराशा व्याप्त है।
राम अवध यादव, कल्पनाथ यादव, दुखन्ती यादव व भगवती यादव ने कहा कि पूर्व में गठित केन्द्रीय वेतन आयोगों के विषय बिन्दु में पेंशनरों की पेंशन एवं अन्य लाभों का सन्दर्भ रहता रहा है। पंकज अस्थाना, टीपी सिंह व अमरजीत सिंह ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना छोड़ दिया गया जिसके चलते संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर सुभाष चन्द्र पाण्डेय, शिवनारायण, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, शिवजी यादव, लालजी, अनीता साइलेश, जय प्रकाश यादव, बहाऊ राम, शान्ति प्रकाश वर्मा, झीनकू यादव, गणेश राय आदि शिक्षक कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकान्त सिंह तथा संचालन गिरीश चतुर्वेदी ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *