कागजों में जल रहा अलाव, राहगीर परेशान

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा समेत आसपास कहीं भी अलाव न जलने से राहगीर परेशान हैं। विभाग कागजों में ही अलाव जला रहा है।
इधर ठंढ में तेजी आने के साथ ही धूप से जहां राहत वहीं हवा से गलन बरकरार है। गुरुवार को भी धूप निकली लेकिन हवा भी चली। ठंढ में चट्टी चौराहे पर जलने वाला आलाव अभी तक कहीं नहीं जल रहा है। अलाव के अभाव में राहगीर यात्री सभी बेहाल हैं। कस्बे के तीनो मोढ़ के साथ ही चेकपोस्ट, कोटिला बाजार, सहीदवारा, बेलइसा मंडी आदि किसी भी स्थान पर अलाव नहीं जल सका है। क्षेत्र के ऋषभ चौरसिया, विजय कुमार, अरविंद राम आदि ने कहा कि ठंढ से सभी बेहाल हैं लेकिन आदेश के बाद भी विभाग कागजों में ही अलाव जला रहा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *