देवगांव कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली प्रांगण में नवागत कोतवाल गजानंद चौबे तथा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व संभ्रांत व्यक्तियों के बीच आगामी पर्व विश्वकर्मा पूजा तथा चेहल्लुम आदि को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सीओ मनोज कुमार रघुवंशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान विश्वकर्मा पूजा तथा चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्वक मिल जुलकर मनाए जाने का आह्वान करते हुए नवागत कोतवाल गजानंद चौबे ने कहा कि यदि कोई समस्या उत्पन्न हो तो उसे प्रशासन को अवगत कराएं इसका अविलंब निदान करने का प्रयास किया जाएगा। सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी ने सभी पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान तरफकाजी संजय चौहान ने नवागत कोतवाल तथा क्षेत्राधिकारी को आश्वस्त किया कि यहां गंगा जमुनी तहजीब की जड़ काफी मजबूत है। यहां की एकता की लोग मिसाल देते हैं। हिंदू मुस्लिम दोनों मिलकर पर्व मनाते आए हैं और आगे भी मनाएंगे। इसके बाद स्मृति चिन्ह के रूप में डॉ.संजय चौहान द्वारा नवागत कोतवाल गजानंद चौबे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर अनीस अहमद, अशोक प्रजापति, आनंद कुमार यादव उर्फ काजू, मोहम्मद काशिफ तथा क्षेत्र के अन्य प्रधान व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *