बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पुलिस चौकी में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई।
उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो तो तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करें। शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाएं त्योहार हमारे आस्थाओं के प्रतीक हैं। क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर ने कहा कि त्योहारों में किसी भी तरह का खलल डालने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अराजकता फैलाने वालों पर ध्यान दें और उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। इस मौके पर चौकी प्रभारी लाल बहादुर बिंद, हरिभान, गुडलक सिंह आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की शाम स्थानीय थाना में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। एसडीएम सगड़ी राजीव रत्न सिंह और थाना प्रभारी केके वर्मा ने मेला व पंडाल आयोजकों से उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना और मूर्ति पूजा के पंडाल स्थल व विसर्जन के सम्बन्ध में लोगों से जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सीताराम कांदू, हरेंद्र सिंह, कई ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के मेला व पंडाल आयोजक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह/राजनरायन मिश्र