लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की निहोरगंज शाखा द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थी फातिमा और आंचल देवी को 2-2 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख (आजमगढ़ दक्षिण) आराधना ज्योति, उप क्षेत्र प्रमुख समीर चंद्र झा और बीआरएम राकेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को 25 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए गए तथा उपस्थित महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आराधना ज्योति ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में निहोरगंज शाखा प्रमुख अभिनव प्रकाश, दीपाजन मंडल आयुष, देवनाथपुर प्रधान रीता देवी, नोनीपुर प्रधान उपम देवी, बैंक सखी सुमन देवी, सुधाकर सिंह, विशाल, महेश मिश्रा, सुंदर यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद