बेसिक बाल क्रीड़ा में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर में पड़ने वाले खरचलपुर के प्रांगण में बुधवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम चन्द्र प्रकाश सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण, ध्वजारोहण तथा शांति एवं सदभाव का प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। तत्पश्चात गत वर्ष चैम्पियन द्वारा मशाल जुलूस के बाद पीटी प्रदर्शन के साथ खेल का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में दौड़ जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में दीपक प्रथम धनियाकुंडी, ऋषभ द्वितीय यूपीएस गौरा, किशन तृतीय यूपीएस चकवारी, 200 मीटर बालक वर्ग ऋषभ कंपोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा, शैलेश द्वितीय पीएमश्री धनियाकुंडी, प्रदीप यादव तृतीय यूपीएस लखनूपुर रहे। इसी प्रकार 400 मीटर बालक वर्ग में आदर्श प्रथम जमालपुरकाजी, कुलदीप गौड़ द्वितीय यूपीएस चकबारी, दुर्ग विजय तृतीय पीएमश्री धनियाकुंडी, बालिका वर्ग जूनियर 100 मीटर प्रतिस्पर्धा में अंतिमा प्रथम कंपोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा, सृष्टि द्वितीय कंपोजिट विद्यालय सरदहा, दुर्गविजय तृतीय पीएम श्री धनियाकुंडी, 200 मीटर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम कस्तूरबा तहबरपुर, अंकिता द्वितीय यूपीएस धनियाकुंडी, वैष्णवी तृतीय चंदाभारी, प्राथमिक दौड़ बालक वर्ग 50 मीटर में शिव शंकर प्रथम प्राथमिक विद्यालय मधशिया द्वितीय, साहिल शर्मा द्वितीय प्राथमिक विद्यालय पूराअचानक, आकाश यादव तृतीय प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर रहे।
100 मी बालक वर्ग प्रतिस्पर्धा में प्रिंस यादव प्रथम पूराअचानक उदयभान द्वितीय धनिया कुंडी शशांक यादव तृतीय प्राथमिक विद्यालय नवापुरा, 200 मी बालक वर्ग प्रतिस्पर्धा में श्रेयांश प्रथम मुकुंदपुर, उदयभान द्वितीय धनियाकुंडी, करन तृतीय मधसिया द्वितीय। 400 मी बालक वर्ग प्रतिस्पर्धा में आयुष प्रथम पूराअचानक, रवि यादव द्वितीय नवापुरा, आर्यन तृतीय मधसिया द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावा बाली बाल,कबड्डी,खो खो, कुश्ती, सुलेखा मानचित्र, अंताक्षरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने अपना जौहर दिखाया।
खेल भावनाओं को जगाने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव व खेल प्रभारी नर्वदेश्वर उपाध्याय ने विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डा.सुशील अग्रहरी, न.पं. चेयरमैन अलाउद्दीन, स्वामी नाथ यादव, दिनेश पाल, राम आशीष राय, संतोष राय, सूबेदार यादव, राजभवन, ममता राय, राजकुमार, उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *