चन्द्रमा ऋषि आश्रम पर मनाई जायेगी परशुराम जयन्ती

शेयर करे

आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक बुधवार को सिधारी स्थित अनुपम वाटिया में की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बताया कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को चन्द्रमा ऋषि के आश्रम पर स्थित भगवान परशुराम जी के मन्दिर पर सुबह भगवान परशुराम जी की जयंती मनायी जायेगी। इस अवसर पर जनपद के प्रतिभाशाली छात्रों एवं वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया जायेगा।
इस दौरान अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया कि सांय काल सभी ब्राह्मण परिवार अपने दरवाजे पर पाँच दीप प्रज्जलित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश नन्दन पाण्डेय तथा संचालन महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया।
बैठक के दौरान महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार मिश्र, बाल गोविन्द शास्त्री, गिरीश चतुर्वेदी, गोविन्द दूबे, कृष्ण कुमार पाण्डेय, भागवत प्रसाद तिवारी, अशोक पाण्डेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, दिनेश तिवारी, श्रीश पाण्डेय, आनन्द मणि पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, परमानन्द पाण्डेय, हरिचरण पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *