ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जमुआवा में परमार्थ फाउंडेशन की तरफ से कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय चीनी मिल संघ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, और पूर्व ब्लाक प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना जबकि विशिष्ट अतिथियों में महेंद्र राय, रविकांत राय, अनिल राय, और रविंद्र राय उपस्थित थे।
परमार्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी बबिता राय, सेक्रेटरी अमित वर्मा, आयोजक सरोज राय, गौरव राय (सौरभ पैथोलॉजी), ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में 100 कंबल वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिली।
इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथियों ने कहा कि परमार्थ फाउंडेशन की इस पहल से समाज में एक अच्छा संदेश गया है और इससे जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने में मदद मिली है।
इस अवसर पर सूर्यभान राय भाजपा मंडल महामंत्री ठेकमा, संतोष राय, ओम प्रकाश राय, अंश राय, विजय राय, अरुण राय बबलू, दिनेश राय, संदीप राय, निखिल राय, सौरभ राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय