संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जय गुरुदेव आश्रम खानपुर में जून माह में लगने वाले 3 दिवसीय सत्संग समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पंडाल का कार्य किया जा रहा है। पंडाल लगाने के लिए मथुरा से कारीगर आए हुए हैं। उन्हीं की देख रेख में लगभग पाच बीघे की दूरी में पंडाल लगाया जा रहा है। सत्संग समारोह तीन जून से लेकर पांच जून तक चलेगा। पांच जून को मथुरा के बाब जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज आयेंगे। इस सम्बन्ध में मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज ने बताया कि तीन जून को भूमि पूजन झंडारोहण ब्राह्मणों का भंडारा होगा। चार जून को आश्रम द्वारा लोगों को संबोधन, पांच जून को पंकज जी महाराज का संबोधन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम पर कई थानों की पुलिस लगाई जायेगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव