आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाह कुन्दनपुर में सोमवार को एक ही घर में 51 सर्प मिलने से हडकंप मच गया। परिवार के सदस्य सकते में आ गये वहीं सभी सर्पों को ग्रामीणों ने मिल कर मार डाला।
शाह कुन्दनपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव के घर में कुछ फर्श का हिस्सा मिट्टी का है। सोमवार को घर के प्रवेश वाले भाग में एक बिल के पास चीटीं काफी संख्या में देख बिल के पास देखा तो आशंका हुई कोई जन्तु मरा होगा तभी चीटी बिल में आ रही है। इसी के तहत जब थोड़ा ही बिल का हिस्सा खोदा गया तो सभी के रोगंटे खडे़ हो गये। विशाल सर्प था, ज्यांे ही बाहर निकला लोगो ने मार डाला। फिर नीचे खोदे तो सर्पों का झुंड था। नीचे कुल छोटे 50 सर्प भी थे जिन्हें बाहर निकलते ही दंश के भय से लोगो ने मार डाला। एक साथ इतने सर्प निकलने की घटना से आसपास काफी संख्या में लोग जुट गये और मृत सर्पों को देखने के लिए जमा हो गये। देखने में सभी अजगर प्रजाति के हैं। माना जा रहा है कि मृत सर्प से ही छोटे सर्प थे। कई अंडे भी मिले। घटना की चर्चा जोरो पर है।