फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया वसूली, पंजीकरण, विधा परिवर्तन तथा बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई।
विद्युत वितरण खंड फूलपुर के उपखंड क्षेत्र अंतर्गत सुदनीपुर, फूलपुर, गद्दोपुर और बरईपुर विद्युत केंद्रों पर अवर अभियंताओं द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। तहसील मुख्यालय सुदनीपुर में अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कुल एक लाख 15 हजार रुपये का बकाया राजस्व वसूला गया। 15 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। वहीं 3 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया तथा दो उपभोक्ताओं की विधा परिवर्तन की कार्रवाई की गई। अचानक चले इस चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान में लाइनमैन रमाकांत, इंद्रेश, इन्द्रसेन, बृजेश और सिकंदर आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय