छठवीं पुण्यतिथि पर याद किए गये पं.यज्ञनाथ मिश्र

शेयर करे

फरिहा/निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के बड़ागांव के एक मैरेज हाल में शिक्षा विद, हाकी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, समाज सेवी पंडित यज्ञनाथ मिश्र की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। एमएलसी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह और ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह ने कहा कि पंडित यज्ञनाथ मिश्र अपने जीवन काल में शुरू से प्रतिभावान व्यक्ति थे। वे हाकी प्रतियोगिता में ब्रिटिश सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशों में खेले थे। ब्रिटिश सरकार द्वारा दर्जनों एवार्ड प्राप्त किया था। जनपद के लालगंज, चण्डेश्वर व निजामाबाद में कई विद्यालय के फाउंडर कमेटी में भी थे। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने यज्ञनाथ मिश्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि पूरे क्षेत्र के लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनके द्वारा किये गये कार्याे को लोग सदैव याद करेंगे। आज से तीन दशक पहले पंडित यज्ञनाथ मिश्र तत्कालीन निजामाबाद के विधायक चन्द्रबली ब्रह्चारी के प्रतिनिधि रहे। क्षेत्र में उन्हें जग्गी बाबू के नाम से जाना जाता था। इस मौके उपनिरीक्षक निजामाबाद चंद्रजीत यादव, बालगोविंद यादव सतेन्द्र चौहान, जगदंबा चौहान प्रवीण सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोहन ,लालमन यादव, ओमप्रकाश मिश्र, राकेश पाठक, शाह आलम फराही, जावेद वकील, दिनेश चंद्र मिश्र, इमरान शेख, अबुजर आजमी, अतुल मिश्र, अनुराग मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन राकेश पाठक अध्यक्ष व्यापार मंडल निजामाबाद तथा अध्यक्षता शिक्षक नेता ओमप्रकाश मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *