लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के रेतवां चंद्रभानपुर में बूथ संख्या 264 पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी तथा संचालन मंडल महामंत्री संतोष तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अन्तोदय सोच डबल इंजंन सरकार के नेतृत्व में आज साकार हो रही है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है। उपाध्याय जी अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सदैव कृत संकल्पित थे। इस अवसर पर चंद्रभूषण तिवारी, राम दरस, राम भूषण, शैलेश पाठक, अभिषेक, सत्यम, अजीत, पीयूष, सौरभ, अनिल चौहान, हर्ष, सौरभ, प्रसून, आशीष तिवारी, गोलू, मेवा राजभर, मिश्री राजभर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में भाजपा लालगंज विधान सभा अतरौलिया के मंडल कौड़िया मंे मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक किया तदुपरांत सभी कार्यकर्ताओ से समर्पण करवाया। एकात्म मानवदर्शन एवं अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल के शाश्वत विचारों पर आधारित एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता सदैव रहेगी और उनका बहुआयामी व्यक्तित्व व कृतित्व हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला मंत्री अजय यादव, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे, मनीष सिंह लहरपार जिला आईटी प्रमुख लालगंज उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद