एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय-ओमप्रकाश

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मसीरपुर में मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे और अंत्योदय, यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास, के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय राजनीति की शुचिता में विश्वास रखते थे और राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे। उनके अनुसार, दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पूरी ईमानदारी और संकल्प के साथ राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अवनीश राय उर्फ रिंकू राय, सोमारु यादव, अनिल यादव, अमित सिंह और इंदल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *