पंचायती राज मंत्री का आगमन बुधवार को

शेयर करे

आजमगढ (सृष्टिमीडिया)़। मंत्री, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश, भूपेन्द्र सिंह चौधरी का 24 अगस्त को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई।
मंत्री द्वारा मलिन बस्ती नरौली पूर्व, वार्ड नम्बर-एक का निरीक्षण किया जायेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका एवं पीओ डूडा को निर्देश दिया कि वहां पर साफ-सफाई आदि आवश्यक व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पल्हनी के लिए सीएमओ को उचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। साथ ही मंत्री द्वारा विकास खण्ड पल्हनी के ग्राम पंचायत हुसेनगंज में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया जाना है, जिसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया। मंत्री द्वारा विकास खण्ड पल्हनी की ग्राम पंचायत छतवारा में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनएवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया जायेगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिंहपुर धन्नी, विकास खण्ड मेंहनगर में चौपाल के माध्यम से समीक्षा की जायेगी। मंत्री द्वारा सामान्य सुविधा केन्द्र (ब्लैक पाटरी) निजामाबाद में एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े उद्यमियों के साथ संवाद एवं पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के साथ संवाद किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत आपस में समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *