फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के 83 हजार डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन के बाद पंचायत सहायक आन लॉइन फीडिंग कार्य में लग गये हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्वाचन 2026 में इस बार जनपद में सम्भावित डुप्लीकेट मतदाता सूची में विकास खण्ड फूलपुर के नवासी ग्राम पंचायतों में कुल 83 हजार डुप्लीकेट मतदाता की सूची ग्राम पंचायत में नियुक्त बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें मतदाता के आधार कार्ड के आखिरी चार अंक लिखना अनिवार्य किया गया है। अन्यथा की स्थिति में मतदाता सूची से नाम कट जाएगा। गांवांे में बीएलओ डुप्लीकेट मतदाता की सूची सत्यापन कर आधार कार्ड के चार अंक अंकित करने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित पंचायत सहायकों द्वारा ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। खण्ड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन अनूप मौर्य की देखरेख में आनलाइन फीडिंग का कार्य चल रहा है। इस कार्य मंे रवि कुमार, विकास, नीलांजली, करिश्मा चौरसिया, शीबा, आकांक्षा आदि लगे हैं।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय