परिनिर्वाण दिवस पर निकाली गयी पदयात्रा

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्रीय बहुजन चेतना मिशन के तत्वाधान में मंगलवार को बाबा साहब डा.भीम राव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर चेतना जुलूस व पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो देवगांव बाजार में भ्रमण किया।
साथ चल रहे लोगों ने बताया कि इसका मूल उद्देश्य यह है कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए अधिक से अधिक लोगों को बाबा साहब के व्यक्तित्व के प्रति जागरूक किया जाए। प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए राष्ट्रीय बहुजन चेतना मिशन द्वारा जुलूस में उनसे संबंधित गीत बजाए गए तथा वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समाज के प्रति किए गए संघर्षों तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों व समाज के उत्थान का स्मरण किया गया। उपरोक्त यात्रा देवगांव बाजार के उसरौली से शुरू हुई तथा देवगांव नहर तिराहा से वापस होकर त्रिमुहानी से मुड़कर जंगी मोड़ तक गई तथा चेतना जुलूस यात्रा पुनः वापस उसरौली पहुंकर समाप्त हुई। इस अवसर पर लालगंज लोकसभा की सांसद संगीता आजाद तथा पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन उर्फ पप्पू आजाद, बीडी भास्कर एडवोकेट, रमेश रावत, अशोक कुमार, विद्या नाथ, रामजन्म, ललित, अजीत, सूरज, अजय, प्रमोद, शैलेश, इंदल, जितेंद्र, तुलसीराम, राजेश मास्टर, रविकांत मास्टर, डॉ.अवधेश कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *