धान क्रय केन्द्र एसडीएम ने किया निरीक्षण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। धान क्रय केंद्र विपणन शाखा सोफीपुर का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। धान विक्रय के लिए धानक्रय केन्द्र पर कुल छः ट्रालियां खडी थी।
उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में धान क्रय केंद्र पर सब कुछ ठीक रहा। किसी भी किसान की कोई शिकायत नहीं रही। विपणन शाखा लालगंज का पन्द्रह हजार कुंतल धानक्रय का लक्ष्य था। जो पूर्ण हो चूका है। विपणन अधिकारी लालगंज गायत्री सिंह ने बताया कि विपणन शाखा सोफीपुर में धान खरीद का लक्ष्य पन्द्रह हजार कुन्तल था। जिसके सापेक्ष निरीक्षण के समय तक 301 किसानो से 15890.40 कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी थी। जिसमे से 10530 कुन्तल धान मिलो को प्रेषित किया जा चुका है। धानक्रय के लिए क्रय केंद्र पर दो सत्यापित इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, झरना, पंखा सहित अन्य यन्त्र उपलब्ध रहे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, गायत्री सिंह, सहायक प्रमोद कुमार, किसान राम प्रकाश यादव, जयसिंह राय, विजय यादव, राम सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *